search

सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तराखंड दौरा, 22-23 फरवरी को देहरादून में ये रहेंगे कार्यक्रम

deltin33 1 hour(s) ago views 653
  



राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 22 एवं 23 फरवरी 2025 को दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। वह देहरादून स्थित भारत माता मंदिर परिसर (जनकल्याण व्यास, 15 तिलक रोड) में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

22 फरवरी को संघ प्रमुख समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे, जबकि 23 फरवरी को पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है।

प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि संघ पदाधिकारियों की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया है। संवाद के माध्यम से विकसित, श्रेष्ठ एवं समर्थ भारत का सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।

यह भी पढ़ें- \“वैश्वीकरण खतरनाक...विश्व गुरु बनना है तो सत्य के पीछे शक्ति लानी होगी\“, लखनऊ में बोले मोहन भागवत

यह भी पढ़ें- \“शिक्षा और स्वास्थ्य मूलभूत आवश्यकता, व्यवसाय नहीं हो सकते\“, लखनऊ में बोले मोहन भागवत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473336