search

RDG के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी कैबिनेट सहित जाएंगे दिल्ली, 20 फरवरी को होगी अहम बैठक

Chikheang 2026-2-19 06:26:25 views 771
  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल को दिल्ली बुलाया है। पहले यह बैठक 19 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब 20 फरवरी को बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित पूरा राज्य मंत्रिमंडल व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

विनय कुमार बुधवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रदेश की ताजा राजनीति के साथ संगठन के गठन को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी चर्चा की जाएगी।  
आरडीजी पर होगी चर्चा

बैठक में 16वें वित्त आयोग द्वारा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के निर्णय से उत्पन्न स्थिति से केंद्रीय आलाकमान को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के साथ किए जा रहें भेदभाव से भी केंद्रीय आलाकमान को अवगत करवाया जाएगा।  
प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री से भी मिलने का कार्यक्रम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने का समय मांगा जाएगा।
सेब बागवानों का मुद्दा भी रखेंगे

उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते से प्रदेश के सेब बागवानों को होने वाले नुकसान से भी केंद्रीय आलाकमान को अवगत करवाया जाएगा। पार्टी की ओर से चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी भी हाइकमान को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: RDG पर हिमाचल विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष तीखी नोकझोंक, \“वित्तीय आपदा से सरकार गिराने का प्रयास\“

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा: जलजीवन मिशन के पैसे से धर्मपुर में बना दिए 12 रेस्ट हाउस, डिप्टी CM बोले- केंद्र ने रोके 1200 करोड़
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244