search

पुरानी दिल्ली में रमजान की रौनक, जामा मस्जिद और बाजार हुए गुलजार

Chikheang 2026-2-18 23:26:23 views 753
  

रमजान के अवसर पर रोशनी से जगमग जामा मस्जिद। हरीश कुमार






जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में भले ही चांद बादलों की वजह से छिप गया हो, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों से आई खबरों ने राहत दी है। इससे पुरानी दिल्ली के माहौल में एक अलग ही रौनक आ गई है। शाहजहांनाबाद की गलियां इबादत, खाने-पीने और शॉपिंग से गुलजार हैं।
जामा मस्जिद को खास तौर पर सजाया

मुगलकालीन जामा मस्जिद को रमजान के मुबारक मौके के लिए खास तौर पर सजाया गया है। इसकी ऊंची मीनारें और गुंबद दूधिया रोशनी में नहाए हुए हैं। बुधवार की बारिश ने गुंबदों, दीवारों और आंगन को धो दिया है। तेज रोशनी से जगमगाती मस्जिद की चमक देखने लायक है। पूरे रमजान महीने में यहां सेहरी और इफ्तार के समय का नजारा देखने लायक होता है। गुरुवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत की घोषणा के साथ ही बुधवार शाम को तरावीह की नमाज और रोजे की तैयारियां तेज हो गईं।
चूड़ी बाजार की रौनक देखने लायक

मटिया महल, बल्लीमारान और चूड़ी बाजार की रौनक देखने लायक है। दुकानदारों ने ग्राहकों के स्वागत के लिए अपनी दुकानों और बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। टोपी, परफ्यूम, खजूर और डिज़ाइनर कुर्ते बेचने वाली दुकानें भी लग गई हैं। ईरान, सऊदी अरब और ओमान से इंपोर्ट की गई खजूर की दर्जनों वैरायटी की बहुत डिमांड है।

मटिया महल के रहने वाले मोहम्मद उस्मान के मुताबिक, रमज़ान के महीने में पुरानी दिल्ली का माहौल रूहानी हो जाता है। सजावट और लोगों के बीच आपसी प्यार इस महीने को और भी खास बना देता है।

यह भी पढ़ें: DCPCR में खाली पदों पर हाई कोर्ट की फटकार, दिल्ली सरकार को अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक चेतावनी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244