search

गन्‍ने के खेत में बेसुध पड़े थे प्रेमी-प्रेमिका, 2 घंटे तक अटकी रही सांसें; हालत देख सहम गए ग्रामीण

Chikheang 1 hour(s) ago views 332
  

पूरनपुर सीएचसी में प्रेमी युगल के जहरीले पदार्थ खाने की जानकारी पर पहुंचे सीओ। जागरण



संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव के पास खेत में प्रेमी युगल युवक और किशोरी बेसुध अवस्था में पड़े मिले। सीएचसी लाने पर जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने की आशंका पर डाक्टर ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी की। किशोरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना बुधवार की है। किशोरी का गांव से दूसरे छोर पर रहने वाले एक युवक से पिछले एक से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। किशोरी की मां की मृत्यु बचपन में हो जाने से उसके बाबा और दादी ने परवरिश की। पिता ने दूसरी शादी कर ली। किशोरी सौतेली मां और पिता के पास न रहकर दादा और बाबा के पास ही रहती है।

युवक अक्सर किशोरी के घर आता जाता है। किशोरी के स्वजन ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के स्वजन को है। बुधवार को करीब 12 बजे गांव से उत्तर दिशा में पांच सौ मीटर दूर एक गन्ना और गेहूं की फसल के बीच खाली पड़े खेत में दोनों को बेसुध अवस्था में एक व्यक्ति ने देखा। दोनों बुरी तरह झटपटा रहे थे। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। दोनों के स्वजन भी पहुंच गए।

थाना पुलिस को बताया गया। यूपी पुलिस के डायल 112 पर भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला मुख्यालय रेफर किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. प्रतीक दहिया अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने दोनों के स्वजन से जानकारी की। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवक ने पूछताछ में सिंघाड़ा में प्रयोग होने वाली दवा का सेवन करने की बात कही है। प्रेम प्रसंग की उनके स्वजन को भी जानकारी थी। दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जाएगी।
दो घंटे बाद दोनों को पहुंचाया अस्पताल

किशोरी करीब 12 बजे के करीब घर से निकली। बताया जा रहा है कि वह युवक के घर पहुंची। वहां से उसे जानकारी मिली कि युवक खेत पर है। इसके कुछ देर बाद दोनों को बेसुध हालत में खेत पर गए गांव के व्यक्ति ने पड़ा देखा। दोनों को अस्पताल न ले जाकर पुलिस आदि को सूचना दी जाती रही। इससे करीब दो घंटे का समय लग गया। सवा दो बजे उन्हें अस्पताल लाया गया।

  


प्रेमी युगल की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ी है। जानकारी पर उनके बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया इसकी जांच कराई जाएगी। दोनों के स्वजन ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है।

- डा. प्रतीक दहिया पुलिस क्षेत्राधिकारी, पूरनपुर





यह भी पढ़ें- बाघों और तेंदुओं के लिए खुशखबरी: पीलीभीत टाइगर रिजर्व बना \“ईको सेंसटिव जोन\“, वन्यजीवों को मिलेगा नया जीवनदान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164071