search

लखीसराय के पीरी बाजार में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, खेत में सरसों कटवाने गए थे संतोष राम

LHC0088 2026-2-18 21:27:35 views 802
  

लखीसराय के पीरी बाजार में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या



संवाद सहयोगी, लखीसराय। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बाघमारी कोल में बुधवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात में रेलकर्मी संतोष कुमार राम उर्फ दिलीप कुमार राम (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घोघी निवासी स्व. रामाशीष राम के पुत्र संतोष को सीने में गोली मारी गई।

इलाज के लिए लखीसराय लाए जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार राम पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मी के रूप में कार्यरत थे और अवकाश पर घर आए हुए थे।

बुधवार को वह बाघमारी कोल स्थित अपने खेत में सरसों की फसल कटवाने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और नजदीक से उनके सीने में गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। खेत में मौजूद मजदूरों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

गंभीर रूप से घायल संतोष को पहले पीरी बाजार ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए लखीसराय रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व संतोष कुमार राम को एक व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पीरी बाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के स्वजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा अपराधी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126