search

दरभंगा-मधुबनी में बिजली बिल बकाया वसूली तेज, 20 हजार से अधिक पर कटेगी लाइन

cy520520 1 hour(s) ago views 156
  

20 हजार से अधिक बकाए वाले उपभोक्ताओं की कटेगी लाइन (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, दरभंगा। विद्युत विभाग का दरभंगा प्रमंडल उपभोक्ताओं के यहां बकाए के वसूली को लेकर धीरे-धीरे सख्त होता जा रहा है। केवल दरभंगा और मधुबनी के 65 हजार 548 उपभोक्ताओं के पास विभाग का 21 करोड़ 436 लाख बकाया है।

बकाए के वसूली को लेकर विभाग का राजस्व संग्रहण के लिए कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और कार्यपालक अभियंता क्षेत्रों का भ्रमण कर उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त करने के लिए जरूरी पहल करेंगे।

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार और वरीय प्रबंधक राजस्व विवेक सिंह ने कहा कि सभी अभियंताओं को अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया गया है। 125 यूनिट बिजली मुफ्त होने के बाद अब पूर्व का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त करने तथा भुगतान नहीं करने वालों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने दरभंगा एवं मधुबनी की स्थिति का विवरण देते हुए कहा कि यहां 65 हजार 548 उपभोक्ताओं के यहां 21 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। बेनीपुर में 11 हजार 921 उपभोक्ताओं के पास चार करोड़ दो लाख 33 हजार 36 रुपये बकाया है।

दरभंगा ग्रामीण में 17098 उपभोक्ताओं के पास पांच करोड़ से अधिक बकाया है। जयनगर अंचल में 8229 उपभोक्ताओं के जिम्मे दो करोड़ 60 लाख चार हजार से अधिक बकाया है।

झंझारपुर में 14 हजार एक सौ 77 उपभोक्ताओं के जिम्मे चार करोड़ 48 लाख से अधिक और मधुबनी अंचल में 14 हजार एक सौ 23 उपभोक्ताओं के जिम्मे विभाग का चार करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक का बकाया है।

उपभोकताओं के जिम्मे इतनी बड़ी राशि बकाया रहने से विभाग के समझ कठिनाई उत्पन्न हो रही है। मुख्यालय का कड़ा निर्देश है कि राजस्व संग्रहण में किसी प्रकार की कोताही नहीं किया जाए। बकाए रखने वाले उपभोक्ताओं के साथ कराई से पेस आया जाए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159664