search

सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भद्रक में भारी तनाव, महिलाओं ने किया सड़क जाम

Chikheang 2026-2-18 17:57:12 views 622
  

महिलाओं ने किया सड़क जाम



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भद्रक जिले के खेरंग बाजार में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब स्थानीय सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया। यह मामला चांदबाली ब्लॉक से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को वाहन की साइड टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि खेरंग पंचायत के सरपंच जितेंद्र बिस्वाल ने वाहन चलाते समय कुछ स्थानीय युवकों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। मामले में सरपंच की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी को लेकर भड़का आक्रोश

युवक की गिरफ्तारी से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सरपंच की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरपंच को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में शामिल प्रतिमा माझी ने आरोप लगाया कि सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि इलाके में शराब की बिक्री पर रोक लगाने के बावजूद सरपंच अवैध वसूली और शराब की कालाबाजारी में शामिल है।
प्रशासन के सामने चुनौती

लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और कब तक स्थिति सामान्य हो पाती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244