search

PDDU जंक्‍शन पर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का क्रू लॉबी और रनिंग रूम तैयार

deltin33 2 hour(s) ago views 640
  

पीडीडीयू नगर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अत्याधुनिक क्रू लॉबी और रनिंग रूम तैयार।



जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की न्यू पीडीडीयू यूनिट की ओर से लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 150 बेड क्षमता वाला अत्याधुनिक क्रू लॉबी एंड रनिंग रूम बनकर तैयार हो गया है। विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन का उद्घाटन गुरुवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार करेंगे। इसे लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पूरे रनिंग रूम को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। यह अत्याधुनिक क्रू लॉबी एंड रनिंग रूम पूरी तरह ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किया गया है, जिसे ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। भवन के निर्माण और इसमें उपलब्ध कराई गई सुविधाएं गोल्ड कैटेगरी के मानकों पर पूरी तरह खरी उतरती हैं। इस भवन में फ्रेट कॉरिडोर के गार्ड और ड्राइवरों के विश्राम के साथ-साथ योग एवं मेडिटेशन की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि ड्यूटी के दौरान उनकी शारीरिक व मानसिक सेहत बेहतर बनी रहे। तीन मंजिला इस भवन में डबल हाइट रिसेप्शन लॉबी बनाई गई है।

  

कुल 7,235 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्रफल और 7,000 वर्गमीटर प्लान एरिया में फैला यह भवन 150 बेड क्षमता वाला है। सभी कमरे पूर्ण रूप से सुसज्जित और एयर कंडीशंड हैं, जहां ऊर्जा दक्ष वीआरवी सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा दो पैसेंजर लिफ्ट, योग कक्ष, रीडिंग रूम, सेमिनार हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। परिसर में 1,120 वर्गमीटर का पार्किंग एरिया और लगभग 2,000 वर्गमीटर का हरित क्षेत्र विकसित किया गया है।

  

ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भवन में प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन की बेहतर व्यवस्था, 100.89 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम, हीट रिफ्लेक्टिव पेंट, डबल ग्लेजिंग यूनिट ग्लास तथा यूपीवीसी खिड़कियों का प्रयोग किया गया है। स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, एएसी ब्लॉक्स, डब्ल्यूपीसी दरवाजे और रिसाइकल्ड पार्टिकलबोर्ड फर्नीचर का उपयोग किया गया है। टेरेस पर आरओ एवं चिलर प्लांट, वॉटर स्टोरेज टैंक और सोलर वॉटर हीटर की व्यवस्था भी की गई है। यह भवन न केवल आधुनिक सुविधाओं का उदाहरण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  


मालगाड़ियों के संचालन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। ड्राइवर गार्ड के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के लैस क्रू लाबी व रनिंग रूम का निर्माण कराया गया है। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया। अब इसे डाइवर्ट व गार्ड को समर्पित कर दिया जाएगा।
-

अतुल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसी, न्यू डीडीयू यूनिट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473064