जागरण संवाददाता, चित्रकूट। चित्रकूट में दर्दनाक हादसा हुआ है। मायके से लौट रही मां और गोद में बेटी की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर में बैठकर आ रहे थे। तभी स्पीड ब्रेकर में ट्रैक्टर के उछलने से हादसा हुआ।
थाना भरतकूप क्षेत्र के भैसोंधा गांव में बुधवार की अपराह्न करीब दो बजे एक हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर 30 वर्षीय शबीना पत्नी इमान और उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी सना की मौत हो गई। शबीना अपनी बेटी को गोद में लेकर चालक सीट के बगल में बैठी थी और मायके गोबरिया से ससुराल कमासिन (बांदा) जा रही थी। भरतकूप के भैसोंधा पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर स्पीड ब्रेकर पर उछल गया, जिससे मां-बेटी असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ीं। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। |