search

पिलखुवा में हाइवे पर तेल गिरने से फिसले वाहन, टला बड़ा हादसा

Chikheang 2 hour(s) ago views 246
  

पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा मोबिल ऑयल, बैरिकेडिंग करती पुलिस। जागरण



संवाद सहयोगी, पिलखुवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ पुलिस चौकी के सामने बुधवार को सड़क पर मोबिल ऑयल फैल जाने से हादसे की स्थिति बन गई। कई वाहन फिसलते हुए एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे।

दोपहर के समय किसी अज्ञात वाहन से सड़क पर तेल गिर गया। तेज रफ्तार में आ रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन अचानक फिसलने लगे। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने डलवाई सड़क पर रेत

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सड़क पर अवरोध लगाकर वाहनों की गति नियंत्रित कराई। बाद में नगर पालिका कर्मियों को बुलाकर सड़क पर रेत डलवाई गई, जिससे फिसलन कम हुई।

  

करीब आधे घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि हाइवे पर तेल गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेजी गई। सुरक्षा के मद्देनजर रेत डलवाकर मार्ग को सुरक्षित किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163895