search

एनएचएम निदेशक का आदेश: सिविल सर्जन नहीं कर सकते कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, तत्काल रद करें

cy520520 2026-2-18 12:27:02 views 600
  

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निदेशक शशि प्रकाश झा।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत जिला कार्यक्रम यूनिट के कर्मियों को जिला स्तर पर तबादला नहीं किया जा सकता है। यदि ऐसा तबादला हो रहा है तो यह नियम विरुद्ध है। इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शशि प्रकाश झा ने धनबाद समिति सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि प्रयास देखा जा रहा है कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जैसे कर्मियों को सिविल सर्जन अपने स्तर से पद स्थापना स्थल से दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं। यह आदेश विभाग के नियम के खिलाफ है।

उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि जिले में ऐसी कोई भी प्रतिनिधि की गई है, तो इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।  
कई जगह पर धनबाद में भी हुई है प्रतिनियुक्ति

धनबाद में भी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों की कई जगहों पर प्रतिनिधि की गई है। बलियापुर और गोविंदपुर प्रखंड के कार्यक्रम प्रबंधकों को अलग-अलग जगह पर प्रतिनियुक्ति किया गया हैं। इसके साथ ही कई और जगह पर भी गर्मियों की प्रति नियुक्ति हुई है।

निदेशक के पत्र आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कई जगहों पर जिला स्तर पर ही प्रतिनियुक्ति कर दिए गए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725