search

बिजली चोरी का डर दिखा वसूले 55 हजार रुपये, कनेक्शन भी काटा; गाजियाबाद में चीफ इंजीनियर ने गठित की कमेटी

deltin33 2 hour(s) ago views 539
  

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता पवनअग्रवाल से शिकायत करते पीड़ित। सौ. सुधी पाठक



राहुल कुमार, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में विद्युत निगम में आए दिन विभिन्न कार्य कराने के एवज में अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं।

वहीं, अब भोपुरा के कोयल एन्क्लेव बिजलीघर पर तैनात लाइनमैनों द्वारा ई-रिक्शा चालक से बिजली चोरी का डर दिखाकर 55 हजार रुपये की अवैध वसूली कर ली। इसमें अवर अभियंता की मिलीभगत होने का भी आरोप लग रहा है।

पीड़ित ने मुख्य अभियंता से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। मुख्य अभियंता ने जांच कमेटी गठित करनी की तैयारी कर ली है।

पीड़ित अहिवरन चौधरी ने शिकायत करते हुए बताया कि वह गगन विहार की गली नंबर 17 में रहते हैं। परिसर में दो किलोवाट का व्यावसायिक बिजली कनेक्शन ले रखा है।
तुम्हारे यहां छापा लगवाऊंगा

करीब सात माह पहले घर के बाहर रिक्शा खड़ा हुआ था। इस दौरान लाइनमैन विकास घर आया और कहने लगा कि तुम बिजली चोरी करते हो, तुम्हारे यहां छापा लगवाऊंगा। तुम्हें दूसरा मीटर लगवाना होगा। इसका 70 से 80 हजार रुपये खर्चा आएगा। इतना कहकर वह घर से चला गया।

बताया कि थोड़ी देर बाद लाइनमैन विकास अन्य लाइनमैन राहुल, बम बहादुर और अशोक को भी घर लेकर आ गया और छापा लगवाने के लिए डराने लगा। विरोध किया तो ई-रिक्शा चार्ज करने की बात कहते हुए डराने लगे। कहा कि अगर छापा लग गया तो दो-ढाई लाख रुपये भरना पड़ेगा।
24 हजार रुपये ब्याज दे चुके

उन्होंने कहा हमारी बड़े अधिकारी व जेई साहब से सेटिंग है, उन्हें खर्चा मिल जाएगा तो तुम्हारा दूसरा मीटर लगवा देंगे। डरकर करीब 55 हजार रुपये ब्याज पर लाकर चारों लाइनमैन को दे दिए। रुपये लेकर कनेक्शन भी काट दिया। करीब सात से आठ माह में 24 हजार रुपये तो ब्याज का ही दे चुके हैं। न तो दूसरा मीटर लगा और न ही रुपये वापस दिए।

पीड़ित से फोन पर बातचीत में लाइनमैन विकास रुपये लेने की बात भी कबूल कर रहा है। आरोप है कि इन लाइनमैन को तत्कालीन एसडीओ ने अवैध वसूली करने पर हटा दिया था।

कनेक्शन कटने के बाद भी हर माह तीन से चार हजार बिल भी दे रहे हैं, जबकि बिजली का उपयोग ही नहीं कर रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
पहले भी आए कई मामले

केस-एक
कनेक्शन के नाम पर रुपये मांगने पर SDO हुए थे निलंबित

जनवरी में लोनी के विद्युत उपकेंद्र नाईपुरा तृतीय पर तैनात एसडीओ भरत वर्मा का कनेक्शन के नाम पर अवैध उगाही का ऑडियो वायरल हो गया था। इसमें वह बिजली कनेक्शन के नाम पर 60 हजार की मांग कर रहे थे। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

केस-दो
अवर अभियंता का भी रिश्वत लेते ऑडियो हुआ था वायरल

बीते वर्ष सितंबर में बिजली कनेक्शन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में वसुंधरा सेक्टर-10 विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता रविंद्र नाथ टैगोर का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, उस दौरान भी दूसरे अधिकारी बच गए थे। जबकि दूसरे अधिकारियों के नाम पर भी अवर अभियंता रिश्वत ले रहा था।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कनेक्शन की क्षमता से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे हजारों उपभोक्ता


लाइनमैनों के खिलाफ शिकायत मिली है। बुधवार को टीम गठित की जाएगी, जो भी अधिकारी व लाइनमैन जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - पवन अग्रवाल, कार्यकारी मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472908