search

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में मासूम भाई-बहन की गिरकर मौत

deltin33 3 hour(s) ago views 1022
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। बड़नपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा मजदूर राकेश शर्मा (भट्ट) के मासूम बच्चे छह वर्षीय शिवांसी व पांच वर्षीय सुंदरम मंगलवार देर शाम छह बजे खेलते खेलते पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के भीतर चले गए और खुले सेफ्टिक टैंक में गिर गए। स्वजन बच्चों को खोजते रहे।

आशंका पर चार पांच घंटे बाद रात 11 बजे के करीब पड़ोसी के खुले सेफ्टिंक टैंक में टार्च लगाकर देखा तो बच्चे के शव उतरा रहे थे जिस पर दोनों शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- Viral Video:चलती ट्रेन में कानून के रखवाले ही कर रहे चोरी, AC कोच से बेडशीट-तकिया चुरा रहा था पुलिसवाला, खुल गई पोल

हादसे से दिवंगत की मां सुशीला देवी ने पड़ोसी दंपती पर धक्का देकर टैंक में गिराने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर विनोद मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुले सेफ्टिक टैंक में गिरने से दोनों बच्चों की मौत हुई है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472944