search

लखीसराय: आकाश कुमार और नीतीश कुमार सहित टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

cy520520 5 hour(s) ago views 890
  

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।  



संवाद सहयोगी, लखीसराय। जिले में पेशेवर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने मंगलवार को जिले के टॉप-10 फरार अपराधियों की सूची जारी की और सभी पर इनाम की घोषणा की। पुलिस ने कहा कि इनाम राशि उन लोगों को दी जाएगी जो इन अपराधियों की गिरफ्तारी या उनके स्थान की जानकारी देंगे। इनाम की वैधता एक वर्ष तक रहेगी।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि सूची में शामिल सभी अपराधी विभिन्न संगीन मामलों में फरार हैं और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी के माध्यम से पुलिस को सहयोग करें।

सूची में सबसे अधिक 50 हजार रुपये का इनाम शहर के पुरानी बाजार निवासी स्व. ओमप्रकाश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ बौआ पर रखा गया है। आकाश कुमार गोलीबारी, रंगदारी और छह संगीन मामलों में वांछित है। वह पहाड़ी गैंग के नाम से कुख्यात है और जैतपुर क्षेत्र के आपराधिक गिरोहों से उसके संबंध बताए जाते हैं। हाल ही में बाईपास रोड पर हुई गोलीबारी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।

इसी प्रकार, बड़हिया थाना क्षेत्र के दानी टोला वार्ड-12 निवासी संजय सिंह उर्फ पहलवान के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ बजरंगी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बजरंगी गैंग का सरगना माने जाने वाले इस अपराधी का नाम छह संगीन कांडों में शामिल है।

इसके अलावा आठ अन्य अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई निवासी मुन्ना सिंह और पंकज कुमार, नंदपुर निवासी मयंक कुमार उर्फ चिक्कू, और रतनुपुर निवासी प्रीतम कुमार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

तेतरहट थाना क्षेत्र के रमन सिंह (आठ संगीन कांडों में संलिप्त) पर भी 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। हलसी थाना क्षेत्र के अंकित कुमार और दिलखुश कुमार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। वहीं, वीरुपुर थाना क्षेत्र के पप्पू सिंह पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने कहा कि इनामित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और निगरानी जारी रहेगी। आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी जानकारी के लिए पुलिस या थाने से तुरंत संपर्क करें। इस अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना और अपराधियों को कानून के कटघरे में लाना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159472