search

SSC GD Exam Postponed 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, नई डेट्स की घोषणा जल्द

cy520520 6 hour(s) ago views 651
  

SSC GD Constable Exam Postponed



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी भर्ती 2026 एग्जाम की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा को स्थगित करने का एलान किया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा 23 फरवरी से प्रस्तावित थी लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे पोस्टपोंड कर दिया गया है।
नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक परीक्षा के लिए नई डेट्स का एलान जल्द ही एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर किया जायेगा।
सेल्फ स्लॉट बुकिंग का नहीं मिलेगा मौका

एसएससी की ओर से कहा गया है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सेल्फ स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन नहीं मिली। परीक्षा केंद्र एवं शहर अब एसएससी की ओर से आवंटित किये जायेंगे।
सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध?

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा परीक्षा से 8 से 10 दिन पूर्व सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। SSC GD Admit Card 2026 परीक्षा तिथि से 2 या 3 दिन पूर्व जारी होंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप जारी होते ही ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 25487 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
बीएसएफ616 पद
सीआईएसएफ14595 पद
सीआरपीएफ5490 पद
एसएसबी1764 पद
आईटीबीपी1293 पद
एआर1706 पद
एसएसएफ23 पद

परीक्षा पैटर्न

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से 80 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक प्रदान किये जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। उत्तर न देने पर उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। पेपर में 4 खंड होंगे और प्रत्येक खंड से 20 सवाल पूछे जायेंगे। सवाल जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल नॉलेज एवं जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और हिंदी/ इंग्लिश विषयों से पूछे जायेंगे।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 20 फरवरी से होंगे स्टार्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159499