search

देहरादून हत्या का खुलासा: टैक्सी चालक ने बताया कैसे ठिकाने लगाया शव, जंगल से बरामद हुआ दिगंबर की बॉडी

LHC0088 1 hour(s) ago views 761
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। 09 फरवरी की रात को हुई युवक की हत्या का राज टैक्सी चालक ने खोला। पुलिस ने जब टैक्सी चालक राजनंदन निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शव को कंबल के अंदर पैक करके चिड़ियापुर के जंगल में ले गए थे, जहां चारों ने रेत में गड्ढा खोदा और शव को वहां दबा दिया।

इसके बाद सभी लोग वापस देहरादून आए और अपने-अपने घरों को चले गए। युवक की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती गई। पुलिस टीम शव को बरामद करने के लिए टैक्सी चालक को साथ में ले गई। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने चिड़ियापुर के जंगल से शव बरामद किया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जब संतराम धीमान निवासी शास्त्रीनगर वसंत विहार ने अपने बेटे दिगंबर धीमान की वसंत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान सामने आया कि दिगंबर धीमान के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो अधिनियम का मुकदमा दर्ज है।

शिकायतकर्ता संतराम ने पूछताछ में बताया कि दिगंबर 09 फरवरी को इसी मुकदमे में कोर्ट में तारीख पर आया था तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर उसने अपने पिता को घर भेज दिया और खुद कुछ समय बाद आने की बात कही। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया।  

जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि दिगंबर धीमान 09 फरवरी से अपने घर नहीं आया। पुलिस टीम ने दिगंबर के मोबाइल नंबर की काल डिटेल खंगाली तो लोकेशन रेसकोर्स की निकली। पुलिस लोकेशन को देखते हुए रेसकोर्स सी ब्लाक पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पता चला कि दिगंबर के कुछ अन्य साथी जोकि अकसर उसके साथ बैठकर नशा करते थे, वह भी दिगंबर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब चल रहे हैं। संदेह के आधार पर पुलिस टीमने लापता की तलाश के साथ-साथ उसके साथियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- देहरादून में हादसा: मोहब्बेवाला चौक पर ट्रक पलटने से कार में लगी आग, टला बड़ा खतरा

सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के आसपास दिखी टैक्सी
एसएसपी ने बताया कि लापता चल रहे दिगंबर के साथियों के स्वजनों व आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। जानकारी मिली कि 09 फरवरी की रात दिगंबर दोस्त हेमंत सेमवाल के रेसकोर्स सी ब्लाक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से कहीं गया था। पुलिस टीम ने आसपास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक टैक्सी के बारे में जानकारी मिली। मंगलवार को पुलिस टीम ने टैक्सी की तलाश कर उसके चालक राजनंदन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर ले गए आरोपित
पूछताछ में टैक्सी चालक राजनंदन ने बताया कि 09 फरवरी की रात को हेमंत सेमवाल व उसके अन्य साथी उसकी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर के माध्यम से एक व्यक्ति के शव को कंबल में लपेटकर ले गये थे। शव को वह चिडियापुर के जंगल में ले गए। शव को वहां रेत में दबा दिया और उसकी टैक्सी से वापस देहरादून आ गए। रास्ते में आरोपितों ने बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद में उन्होंने बेसबाल के बैट से दिगंबर के सर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

चिड़ियापुर से शव बरामद, तीनों की तलाश जारी
एसएसपी ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस ने गुमशुदा दिगंबर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगल से बरामद कर लिया है। मृतक के शव को छिपाने में संलिप्तता पाए जाने पर टैक्सी चालक आरोपित राजनंदन को गिरफ्तार करते हुए टैक्सी स्विफ्ट डिजायर को कब्जे में लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161666