search

कौशांबी में आग का गोला बना तेल टैंकर, ड्राइवर-खलासी झुलसे; नेशनल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम

Chikheang 1 hour(s) ago views 347
  



जागरण संवाददाता, कौशांबी। सैनी क्षेत्र के अटसराय गांव के नजदीक मंगलवार रात करीब 10 बजे अनियंत्रित टैंकर नेशनल हाईवे किनारे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गया। इससे उसमें आग लग गई।

चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई, जबकि खलासी झुलस गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया था। किसी तरह काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया गया।

दिल्ली से कोलकाता जा रहा क्रूड आयल लदा टैंकर विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गया और टैंखर धू-धू कर पूरी जलकर राख हो गया। क्षेत्र की विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई।

  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे इटावा के रूपपुर अछल्ला निवासी खलासी विनीत कुमार पुत्र जयवीर सिंह को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू ले गए।

वहीं चालक सहित तीन लोग मौके से जान बचाकर भाग निकले। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मामले की जांच पड़ताल में लगे रहे। उन्होंने किसी तरह से यातायात को बहाल कराया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163601