वॉरेन बफेट ने अपने पोर्टफोलियो में किया बदलाव
नई दिल्ली। 95 वर्षीय वॉरेन बफेट को दुनिया का सबसे अमीर निवेशक (Richest Investor in the World) कहा जाता है। अब उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे ने चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के दौरान अपने निवेश में बड़ा बदलाव किया है। बर्कशायर ने Amazon में अपनी हिस्सेदारी 75% से अधिक घटा दी। वहीं कंपनी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में हिस्सेदारी बढ़ाई, जो ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर बफेट का आखिरी दांव रहा। ओमाहा स्थित बर्कशायर ने दिसंबर तिमाही में मीडिया पब्लिशिंग कंपनी के 5.1 मिलियन शेयर खरीदे, जो साल के आखिर में $351.7 मिलियन (3188 करोड़ रुपये) की हिस्सेदारी होगी।
मानी थी अपनी गलती
बर्कशायर ने सबसे पहले 2019 में अमेजन के शेयर खरीदे थे। बफेट ने उस समय कहा था कि टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में उनकी दिलचस्पी न होने के बावजूद, उन्होंने बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी यानी अमेजन में हिस्सेदारी न खरीदकर बेवकूफी की। अब उनके पास कंपनी के लगभग 2.3 मिलियन शेयर हैं।
और क्या हुए पोर्टफोलियो में बदलाव?
चौथी तिमाही में, बर्कशायर ने बैंक ऑफ अमेरिका और एप्पल में अपनी हिस्सेदारी कम करना जारी रखा। अब उनकी इन कंपनियों में क्रमशः 7.1% और 1.5% हिस्सेदारी रह गयी है। बफेट ने 2024 में इन पोजीशन में कटौती शुरू की थी।
बर्कशायर हैथवे ने ऑयल प्रोड्यूसर शेवरॉन कॉर्प और इंश्योरेंस फर्म चब लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर क्रमशः 6.5% और 8.7% कर ली है।
इन कंपनियों पर भी लगाया दांव
बर्कशायर ने मई 2024 में चब में अपने शुरुआती इन्वेस्टमेंट का खुलासा किया था। चब के शेयर चौथी तिमाही में लगभग 11% बढ़ गए। बफेट, जिन्होंने पिछले साल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का पद छोड़ दिया था, हाल की तिमाहियों में खरीदारी की तलाश में फिर से दिखे।
उन्होंने ऑक्सिडेंटल पेट्रोलियम कॉर्प के पेट्रोकेमिकल बिजनेस को $9.7 बिलियन में खरीदने और अल्फाबेट में $5.6 बिलियन की हिस्सेदारी के लिए एक डील की।
ये भी पढ़ें - क्या शेयर बाजार में लगेगी तेजी की हैट्रिक? Gift Nifty दे रहा पॉजिटिव संकेत; इंफोसिस-इटरनल समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर |
|