search

दुमका में मेले से लौट रही आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म, चाची के परिचित पर आरोप

LHC0088 2 hour(s) ago views 175
  

दुमका में आदिवासी किशोरी के साथ रेप। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। जरमुंडी थाना क्षेत्र में आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की चाची के परिचित ने ही सोमवार को घर पहुंचाने की बात कहकर घटना को अंजाम दिया है।

मंगलवार को पीड़िता ने जरमुंडी थाना में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। सोमवार को किशोरी चाची के साथ दोपहर में करीब 12 बजे जरमुंडी हाट गई थी।

बाजार में चाची ने किसी को फोन कर पास बुलाया। जब वह व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आया तो पीड़िता और चाची उस युवक के साथ मोटरसाइकिल से बैठकर बासुकीनाथ मेला देखने चली गई। मेला में तीन-चार घंटे बिताने के बाद दोपहर चार बजे के करीब दोनों उसी युवक की बाइक से घर आने लगे।

तीनों सोगरा मोड़ के पास पहुंचे तो चाची नाश्ता दुकान में कुछ सामान लेने उतरी। सामान लेकर वापस आई तो पीड़िता से कहा कि बाइक चालक उसका परिचित है। उसके साथ मोटरसाइकिल से आगे आगे चलो, हम पीछे से टोटो से आ रहे हैं।

चाची ने बाइक सवार का परिचय विजय मुर्मू, अरंडीहा थाना सोनारायठाडी, जिला देवघर के रूप में दिया। जब किशोरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जाने के लिए बैठी तो विजय ने मोटरसाइकिल बाराटांड़ की तरफ मोड़ते हुए उसे उसी रास्ते से घर पहुंचाने की बात कही।
मामले में FIR दर्ज

वह किशोरी को पहाड़ की तराई में ले गया। वहां पहले से दो अंजान लड़के खड़े थे। विजय ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया एवं किशोरी को करीब दो से तीन घंटे तक उसी जगह पर रखा।

इस दौरान विजय मुर्मू ने कई बार दुष्कर्म किया। रात्रि करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से एक अन्य साथी के साथ किशोरी को भूरुंडिया चौक पर उतार दिया। धमकी दी कि दुष्कर्म वाली बात अगर किसी को बताई तो जान से मार कर फेंक देगा।

किशोरी देर रात घर पहुंची और सारी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। मंगलवार को किशोरी ने घर वालों के साथ जरमुंडी थाना जाकर मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- पटना: एंट्री बंद हुई तो टूट गई उम्मीदें, मसौढ़ी में मैट्रिक परीक्षा से वंचित छात्रा ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें- VIDEO: सारण में कपल से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161699