search

बिहार की बसों में 7 साल में चार लाख से ज्यादा दिव्यांग-सेनानियों ने किया मुफ्त सफर, टॉप पर रहा यह प्रमंडल

deltin33 2025-12-3 05:36:16 views 1015
  

निगम की बसों में चार लाख से अधिक दिव्यांगजनों ने की मुफ्त यात्रा। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य की सरकारी बसों में चार लाख 90 हजार 957 दिव्यांगजनों ने मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया है। वर्ष 2017 से 2023 तक दिव्यांगजनों के अलावा पांच हजार 320 स्वतंत्रता सेनानी एवं जेपी सेनानी ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस तरह छह-सात सालों में दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी और जेपी सेनानी को मिलाकर चार लाख 96 हजार से अधिक लोगों ने सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की है। यह जानकारी मंगलवार को विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नियम के अनुसार सेनानियों एवं दिव्यांगजनों के लिए 50 किमी तक की यात्रा पूरी तरह मुफ्त है, जबकि उससे ज्यादा दूरी पर सिर्फ आधा किराया देना पड़ता है। यह सुविधा पूरे बिहार में चलने वाली सभी सरकारी बसों में लागू है।
छह प्रमंडलों में निगम की बसें संचालित

प्रदेश के छह प्रमंडलों पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गयाजी और भागलपुर में निगम की बसें संचालित की जा रही हैं। सबसे ज्यादा गयाजी प्रमंडल में 4,82,200 दिव्यांगजन और 5,320 जेपी सेनानी नि:शुल्क यात्रा कर चुके हैं।

इसके लिए गयाजी निगम ने 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके बाद पटना में 4,016, मुजफ्फरपुर में 3,528, दरभंगा में 303, भागलपुर में 669 और पूर्णिया में दिव्यांग यात्रियों की संख्या 91 रही।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यह सुविधा सिर्फ यात्रा की सहूलियत नहीं, बल्कि बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानियों और दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- बिहारशरीफ में AQI 170 के पार, मास्क के बिना बाहर निकलना खतरनाक

यह भी पढ़ें- सासाराम में ब्रांडेड नमक की आड़ में मिलावट का खेल, पुलिस ने गोदाम पर की छापेमारी

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों को मिले निजी सचिव, सुशील मोदी से है एक का कनेक्‍शन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614