deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Jharkhand प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने सिरीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी के बीच बांटे कार्य, दी गई जिम्मेदारी

LHC0088 2025-12-3 05:36:18 views 499

  

झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने को लेकर केंद्रीय कमेटी के सचिव सिरीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी के बीच कार्यों एवं दायित्वों का बंटवारा कर दिया है।



राज्य ब्यूरो, रांची । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य व झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने को लेकर अपने सहयोगियों केंद्रीय कमेटी के सचिव सिरीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी के बीच कार्यों एवं दायित्वों का बंटवारा कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन दोनों सीनियर नेताओं के साथ झारखंड के दो कार्यकारी अध्यक्षों को भी लगाया गया है। पार्टी ने इन नेताओं के बीच जिलों और प्रकोष्ठों का भी बंटवारा कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों क्रमश: डा. सिरीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी के बीच कार्यों का वितरण किया है ताकि संगठन को सृजन अभियान सहित तमाम प्रकोष्ठों और अग्रणी मोर्चा को गति मिल सके।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि दोनों सचिव के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बंधुु तिर्की एवं शहजादा अनवर को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेश ने जानकारी दी कि प्रसाद के साथ शहजादा अनवर रहेंगे और इनके पास 13 जिलों की कमान रहेगी।

इनमें संताल परगना के सभी छह जिले साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा के साथ-साथ दक्षिणी छोटानागपुर संभाग के सभी आधा दर्जन जिलों क्रमश: रांची नगर एवं ग्रामीण, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पलामू संभाग के अंतर्गत लातेहार जिला शामिल है।

जेपीसीसी के प्रकोष्ठों, विभागों और मोर्चों का भी आवंटन किया गया है। सिरीबेला प्रसाद के पास एससी विभाग, ओबीसी विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, महिला कांग्रेस, फिशरमैन कांग्रेस, विधि, मानव अधिकार और आरटीआइ विभागों, एसेट्स - प्रोपर्टीज, मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग, कांग्रेस कनेक्ट सेंटर का काम सचिव भूपेंद्र मरावी के संग बंधु तिर्की होंगे।

इन्हें उत्तरी छोटानागपुर के सभी सात जिले क्रमश: हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो व कोडरमा के साथ-साथ कोल्हान प्रमंडल के सभी तीन जिले क्रमश: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ पलामू प्रमंडल के पलामू और गढ़वा की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके पास आइवाइसी, एनएसयूआइ, आदिवासी कांग्रेस, सेवादल, आरजीपीआरएस, किसान कांग्रेस, अनआर्गेनाइज़्ड कांग्रेस और जवाहर बाल मंच की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128717