search

दिल्ली के 11 जिलों में हल्की बारिश के आसार, गुरुग्राम में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज; IMD का अलर्ट

deltin33 1 hour(s) ago views 294
  

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने के आसार। फोटो: आर्काइव



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली की ओर से 18 फरवरी 2026 की सुबह 6:30 बजे जारी बुलेटिन में 9:30 बजे तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है
इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है
गुरुग्राम में बदला मौसम

इसी बीच साइबर सिटी गुरुग्राम में सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को हल्की सर्दी का एहसास कराया। दफ्तर जाने वाले लोगों को फिसलन और धीमे ट्रैफिक का सामना करना पड़ा।
फिलहाल कोई गंभीर चेतावनी नहीं

जारी नाउकास्ट के अनुसार स्थिति \“No Warning/चेतावनी नहीं\“ श्रेणी में है, यानी किसी प्रकार की गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है
संभावित प्रभाव

  • सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी।
  • यात्रा समय में 10–15 मिनट तक की देरी।
  • खुले में रखी फसलों को नुकसान की आशंका।

एहतियाती सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि:

  • फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएं।
  • पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
  • कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल टाल दें।


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नंद नगरी में नाबालिग बेटे के झगड़े में गए पिता के सीने में गोली मारकर कर हत्या
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472782