UP Weather Today: बारिश की फाइल फोटो।
जागरण टीम, लखनऊ। UP Weather Todayयूपी में अब गुलाबी ठंड के विदा होने के बीच काले बादलों की परेड नजर आने वाली है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आज यानि 18 फरवरी को यूपी के कई जिलों में मौसम बदलेगा। पश्चिमी संभाग के 19 जिलों में आकाश में काले बादलों के आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
आज का मौसम
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बीते एक दशक में बुधवार को दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, पीलीभील का तराई इलाका, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में दोपहर के समय हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, अयोध्या, लखीमपुरखीरी, सुल्तानपुर जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।
कल रहा था ऐसा मौसम
इससे पहले मंगलवार को कई जिलों में सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में हवा चलती रही। तापमान की बात करें तो आगरा में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को हल्की वर्षा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- हल्की बारिश से बदला गुरुग्राम के मौसम का मिजाज, IMD का येलो अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: अधिकतम तापमान में आया उछाल, आज हल्की वर्षा के हैं आसार |