search

ऑफिस के बाद की ये 6 आदतें बढ़ा देती हैं कपल्स के बीच दूरियां, आज ही बदलने में है समझदारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 627
  

कहीं ऑफिस के बाद की ये 6 आदतें आपका रिश्ता बर्बाद तो नहीं कर रहीं? (Image Source: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिन भर की भागदौड़ और ऑफिस के तनाव के बाद जब हम घर लौटते हैं, तो हम बस आराम करना चाहते हैं, लेकिन जाने-अनजाने हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे रिश्ते की नींव को कमजोर करने लगती हैं। क्या आप भी शाम को घर लौटकर पार्टनर से दूर होते जा रहे हैं?

अक्सर हमें लगता है कि रिश्ता बड़ी वजहों से टूटता है, लेकिन सच यह है कि रोज की छोटी-छोटी आदतें ही प्यार को खत्म करती हैं। यहां जानिए वो 6 आदतें जो ऑफिस के बाद आपके रिश्ते में दूरियां ला रही हैं।

  

(Image Source: Freepik)
घर में घुसते ही मोबाइल में खो जाना

यह आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या है। ऑफिस से आकर सोफे पर बैठते ही हाथ मोबाइल पर जाता है और हम सोशल मीडिया पर रील्स देखने लगते हैं। जब आप पार्टनर की आंखों में देखने के बजाय स्क्रीन को देखते हैं, तो सामने वाले को लगता है कि वो आपके लिए जरूरी नहीं हैं। इसलिए, घर पहुंचने के बाद कम से कम 1 घंटे के लिए फोन को \“साइलेंट\“ कर दें।
ऑफिस का तनाव घर लेकर आना

बॉस की डांट या काम का प्रेशर- अक्सर लोग घर आते ही अपना सारा गुस्सा या चिड़चिड़ापन अपने पार्टनर पर निकाल देते हैं। पार्टनर शायद प्यार से पानी पूछने आए, और उन्हें बदले में आपका उतरा हुआ चेहरा या रूखा जवाब मिले। यह व्यवहार धीरे-धीरे बातचीत को बंद कर देता है।
एक-दूसरे से हाल-चाल न पूछना

लंबे समय तक साथ रहने के बाद कपल्स अक्सर एक-दूसरे से यह पूछना बंद कर देते हैं कि “आज का दिन कैसा रहा?“ हम मान लेते हैं कि सब ठीक ही होगा, लेकिन यह छोटी-सी बातचीत ही इमोशनल कनेक्शन बनाती है। ध्यान रहे, खामोशी रिश्तों के लिए जहर समान है।
घर के कामों को लेकर आते ही बहस करना

“तुमने बर्तन नहीं धोए?“ या “घर इतना बिखरा हुआ क्यों है?“ ऑफिस से आते ही अगर पहली बात शिकायत से शुरू हो, तो घर का माहौल तुरंत खराब हो जाता है। थके हुए दिमाग को शिकायत नहीं, सुकून चाहिए होता है। इसलिए, शिकायत करने से पहले थोड़ा रिलैक्स हों, चाय पिएं और फिर आराम से बात करें।
डिनर के समय भी लैपटॉप खुला रखना

कई लोग शारीरिक रूप से तो घर पर होते हैं, लेकिन मानसिक रूप से ऑफिस में। डिनर टेबल पर भी अगर आप ईमेल चेक कर रहे हैं या कॉल ले रहे हैं, तो आप अपने पार्टनर को यह मैसेज दे रहे हैं कि आपका काम उनसे ज्यादा जरूरी है।
\“मी टाइम\“ के नाम पर पूरी तरह कट जाना

ऑफिस के बाद थोड़ा समय अकेले बिताना गलत नहीं है, लेकिन अगर आप कमरे का दरवाजा बंद करके घंटों तक अकेले रहते हैं और पार्टनर को पूरी तरह इग्नोर करते हैं, तो इससे अकेलापन बढ़ता है। अपने \“मी टाइम\“ और \“कपल टाइम\“ में संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए महंगे गिफ्ट्स की नहीं, बल्कि आपके समय और ध्यान की जरूरत होती है। आज शाम जब आप घर जाएं, तो इन आदतों को बदलकर देखें। एक प्यारी-सी मुस्कान और प्यार भरी बातें आपके रिश्ते में फिर से नई जान डाल देंगी।

यह भी पढ़ें- आप भी झगड़े के बाद कर देते हैं पार्टनर से बात बंद? कैसे रिश्ते को खोखला कर सकता है साइलेंट ट्रीटमेंट

यह भी पढ़ें- महंगी डेट्स से हो गए हैं परेशान? ट्राई करें अफोर्डेटिंग, बिना दिखावा और पैसे लुटाए मजबूत होगा रिश्ता
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538