search

झारखंड विधानसभा सत्र: मनरेगा बदलावों पर कांग्रेस दिखाएगी कड़ा तेवर, केंद्र के 60:40 अनुपात बदलावों का विरोध करेगी

LHC0088 1 hour(s) ago views 564
  

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बना ली है। मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक के दौरान विपक्ष के आरोपों पर जोरदार तरीके जवाब देने का निर्णय लिया गया।

तय किया गया कि कांग्रेस मनरेगा में हुए बदलावों को लेकर भाजपा का पोल खोलेगी। विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि केंद्र ने गरीबों और पिछड़ों के लिए जो रास्ता था, उसे बंद किया है।

केंद्र सरकार ने 60:40 का अनुपात तय करके राज्यों को जिस प्रकार से नुकसान देने का काम किया गया है, उसका विरोध किया जाएगा। बैठक में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के मंत्रीगण एवं विधायक उपस्थित रहे।

बैठक के बाद झारखंड सरकार की कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर व्यापक चर्चा की गई। राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय की मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।

दूसरी ओर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161552