search

मुंगेर पोखर के पास बहियार से अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला, हत्या की आशंका

deltin33 2026-1-16 17:57:24 views 745
  

अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला



संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव उत्तरवारी टोला के बहियार स्थित धोबली पोखर के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।  

ग्रामीणों के अनुसार महिला का शव कई दिनों से वहां पड़ा प्रतीत हो रहा था। शव से दुर्गंध उठ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी हो सकती है। प्रथम दृष्टया महिला विवाहित प्रतीत हो रही है, क्योंकि एक हाथ में चूड़ियां मिली है।  
हत्या के बाद शव को ठिकाना लगाने की कोशिश

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विपुल कुमार, एसआई राजेश कुमार व पीटीसी मुन्ना कुमार पहुंचे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अपराधियों ने सुनसान इलाके का चयन किया होगा।  

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव की स्थिति के कारण कई अहम सुराग प्रभावित हुए हैं, फिर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया है।  
गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान के लिए सुल्तानगंज, बरियारपुर और शामपुर थानों को भी सूचना दी गई है। साथ ही सीमावर्ती गांवों में गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फारेंसिक टीम को सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477554