search

सिर्फ फेस वॉश करना नहीं है काफी, रात को सोने से पहले फॉलो करें 4 स्टेप वाला स्किन केयर रूटीन

deltin33 2026-1-16 17:57:25 views 939
  

रात को कैसी करें स्किन केयर? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिन भर हमारी त्वचा मेकअप, धूल, प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों का सामना करती है। इसके कारण स्किन डैमेज होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि अगर दिन का स्किन केयर प्रोटेक्शन पर फोकस कर रहा है, तो रात का रिपेयर करे।  

रात के समय हमारी पूरी बॉडी रिलैक्स और रिपेयर करती है, जिसमें स्किन भी शामिल है। इसलिए रात का स्किन केयर रूटीन ऐसा रखें, जो आपकी त्वचा की मरम्मत करने में मदद करे। इसके लिए आपको बहुत लंबा प्रोसेस फॉलो करने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक साधारण-सा बेसिक स्किन केयर रूटीन भी काफी है। आइए जानें हेल्दी स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए।  
नाइट स्किन केयर क्यों जरूरी है?

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि नाइट स्किन केयर रूटीन क्यों जरूरी है। दरअसल, रात के समय हमारी स्किन प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब करती है। साथ ही, इस समय सेल्स रिजुविनेट भी होती हैं। इसलिए सही स्किन केयर रूटीन से एक्ने, उम्र बढ़ने के लक्षण और डार्क स्पॉट्स जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है।  

  

(Picture Courtesy: Freepik)
कैसा होना चाहिए नाइट स्किन केयर रूटीन?

  • डबल क्लींजिंग- केवल पानी या एक साधारण फेस वॉश दिन भर की गंदगी और सनस्क्रीन को पूरी तरह नहीं हटा पाता। इसलिए सबसे पहले एक ऑयल-बेस्ड क्लींजर या मिसेलर वॉटर से मेकअप और गंदगी हटाएं। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक जेंटल वॉटर-बेस्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें।
  • टोनिंग- क्लींजिंग के बाद त्वचा का pH लेवल असंतुलित हो सकता है। टोनर पोर्स में जमी बची-कुची गंदगी को साफ करता है और उन्हें छोटा करने में मदद करता है। इसके लिए अल्कोहल-फ्री टोनर या गुलाब जल का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को अगले स्टेप्स के लिए तैयार करता है।
  • सीरम या ट्रीटमेंट- यह स्टेप आपकी त्वचा की समस्याओं, जैसे- डार्क सर्कल, पिंपल्स या फाइन लाइन्स के लिए है। इन परेशानियों को टार्गेट करते हुए आप प्रोडक्ट चुन सकते हैं। जैसे- एंटी-एजिंग के लिए रेटिनॉल या एक्ने के लिए सेलिसिलिक एसिड। इसके लिए आप डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं, वे आपको बेहतर प्रोडक्ट का सुझाव देंगे।  
  • मॉइस्चराइजिंग- यह सबसे जरूरी स्टेप है। मॉइस्चराइजर पिछले सभी स्टेप्स के फायदों को त्वचा के अंदर \“लॉक\“ कर देता है। रात के लिए ऐसी नाइट क्रीम चुनें जो थोड़ी गाढ़ी हो और जिसमें सेरामाइड्स या पेप्टाइड्स हों, जो रात भर त्वचा को पोषण दें।

कुछ खास बातें का ध्यान रखें

  • सिल्क पिलोकेस- सूती तकिए के बजाय सिल्क या साटन के कवर का इस्तेमाल करें, इससे चेहरे पर रगड़ कम लगती है और झुर्रियां नहीं पड़तीं।
  • हाइड्रेशन- सोने से पहले पानी पिएं ताकि शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहे।
  • कंसिस्टेंसी- स्किन केयर का फायदा रातों-रात नहीं मिलता। बेहतर परिणाम के लिए इसे अपनी रोज की आदत बनाएं।

यह भी पढ़ें- सेंसिटिव स्किन वाले भी कर सकते हैं ग्लाइकॉलिक एसिड का इस्तेमाल, बस इन 5 बातों का रखना होगा ध्यान   
यह भी पढ़ें- महंगा Skincare भी नहीं करेगा काम, अगर आप कर रहे हैं ये 5 गलतियां; डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557