search

धनबाद बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी

deltin33 Yesterday 23:27 views 598
  

धनबाद बालिका गृह से दो किशोरी गायब।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। सरायढेला स्थित ग्राम प्रौद्योगिक विकास संस्थान द्वारा संचालित होम हाउस चिल्ड्रेन होम बालिका गृह से दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई हैं। लापता बच्चियों के नाम रीमा कुमारी एवं रिचा कुमारी (काल्पनिक नाम) हैं।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, 12 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:27 बजे दोनों बालिकाएं बिना सूचना दिए परिसर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। दोनों की उम्र 16 वर्ष से कम बताई जा रही है। मामले की सूचना सरायढेला थाना एवं बाल कल्याण समिति को दे दी गई है।

पुलिस संभावित स्थानों, विशेषकर धनबाद एवं आसनसोल क्षेत्र में जांच कर रही है। संस्थान ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बालिका के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचित करें। दोनों बच्ची को सीडब्लूसी के द्वारा बालिका गृह भेजी गई थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472671