search

Alternative Headline देहरादून अर्बन कोओपरेटिव बैंक: आरबीआई प्रतिबंध से खाताधारकों में आक्रोश, प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

cy520520 Yesterday 23:27 views 989
  

अर्बन कोओपरेटिव बैंक के समक्ष प्रदर्शन करते खाताधारक। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। अर्बन कोओपरेटिव बैंक से धनराशि की निकासी पर आरबीआइ के प्रतिबंध के बाद खाताधारकों की बेचैनी बढ़ गई है।

मंगलवार को बड़ी संख्या में खाताधारक प्रबंधन से मिलने के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन वहां न चेयरमैन मिले और न ही सचिव। जिससे गुस्साए खाताधारकों ने हंगामा करते हुए बैंक प्रबंधन और आरबीआइ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

हंगामे की सूचना पर पुलिस भी बैंक में पहुंची और खाताधारकों को शांत कराया। बहुत देर तक खाताधारक चेयरमैन और सचिव को उपस्थित कराने की मांग पर अड़े रहे।

बैंक से लौटने के बाद खाताधारकों ने संयुक्त रूप से शहर कोतवाली में प्रबंधन के विरुद्ध तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि प्रबंधन ने खाताधारकों को धोखे में रखा और अब उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही।

तहरीर देने वालों में रजत अग्रवाल, नरेंद्र, अचिन गुप्ता, जितेंद्र कोटनाला, महेंद्र रावत, आर्यन गुप्ता, मुकेश शर्मा, नरेश थापा, सार्थक, नमन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
नकदी न होने से कारोबार ठप

अर्बन कोओपरेटिव बैंक के कई खाताधारक कारोबारी और ठेकेदार हैं। उनका कहना है कि बैंक से निकासी पर रोक लगने से उनका कारोबार ठप हो गया है। नकदी न होने से वह पाई-पाई को मोहताज होने लगे हैं।
अयोग्य व्यक्तियों को बनाया प्रबंधक

बैंक के खाताधारक अचिन गुप्ता का कहना है कि कुछ समय पहले प्रबंधन ने प्रबंधक की जिम्मेदारी चंचल और साक्षी गर्ग को दी, जबकि वह इस पद के लिए आवश्यक योग्यता नहीं रखती थीं।

उन पर भी बैंक में घोटाला करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, सचिव बीरबल की भूमिका को भी कठघरे में खड़ा किया गया है।
नगर निगम के 10 करोड़ जमा और एक कर्मचारी भी फंसा

बताया जा रहा है कि अर्बन कोओपरेटिव बैंक में नगर निगम देहरादून का भी एक खाता है, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये जमा हैं।

इसके साथ ही बैंक की एक कर्मचारी ने भी बैंक में करोड़ों रुपये जमा कराए थे। अब सभी अपनी रकम वापसी के लिए गहरी चिंता में हैं।
पीड़ित खातेदारों की पत्रकार वार्ता बुधवार को

अर्बन कोओपरेटिव बैंक देहरादून के पीड़ित खाताधारक बुधवार को पत्रकारों के समक्ष अपनी पीड़ा बयां करेंगे। मंगलवार को जारी प्रेस बयान में खाताधारक अचिन गुप्ता ने कहा कि विभिन्न पीड़ित व्यक्त बैंक में हुए घोटाले को लेकर उत्तरांचल प्रेस क्लब में सुबह 11 बजे मीडिया से मुखातिब होंगे। जहां प्रबंधन के घपले को उजागर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Digital India की जमीनी हकीकत... लेन-देन में 82% लोग आनलाइन, पर साक्षरता 30% पर अटकी; आरबीआइ ने जताई गहरी चिंता
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220