पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल में बम की धमकियां
जागरण टीम, नई दिल्ली। पंजाब, उत्तराखंड, बिहार और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को अस्पताल, विभिन्न न्यायिक परिसरों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया और गहन जांच शुरू कर दी।
खात बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत खराब होने के कारण सोमवार को इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे।
पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल में बम की धमकियां
उत्तराखंड और बिहार में विभिन्न अदालतों व कलेक्ट्रेट को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ व लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के नाम से धमकी दी गई।
उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और नैनीताल के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ई-मेल पर धमकी के बाद संबंधित जिलों की पुलिस ने न्यायिक परिसरों को खाली कराया।
मोहाली फोर्टिस अस्पताल, न्यायिक परिसर, कलेक्ट्रेट निशाने पर
बम निरोधक दस्तों ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। सुरक्षा की दृष्टि से तीनों न्यायालय में फोर्स तैनात की गई है। वहीं, बिहार के भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को ई-मेल भेज कलेक्ट्रेट उड़ाने की धमकी दी गई।
धमकी देने वाले ने अपना नाम एलटीटीई और आइएसआइ से जुड़ा दाउदी शंकर जीवाल बताया। धमकी देने वाले ने 15 आरडीएक्स बमों को जिले के अन्य कलेक्ट्रेट में प्लांट करने की भी बात लिखी।
पुलिस की तलाशी में कुछ नहीं मिला
सूचना पर पुलिस ने सभी कक्षों की तलाशी ली, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। शिमला की जिला अदालत को भी धमकीहिमाचल प्रदेश में शिमला में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली।
पुलिस ने डाग स्क्वाड की मदद से न्यायालय भवन और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। |