search

UP Weather: क्या फरवरी में होने लगेगा गर्मी का एहसास? यूपी के कुछ जिलों का बदलने वाला है मौसम

deltin33 2026-2-17 22:56:25 views 660
  



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का असर बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बनी हुई है। इस बीच बुधवार को बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है।

फरवरी की तीसरा सप्ताह चल रहा है। मौसम के शुष्क होने का असर देखा जा रहा है। साफ आसमान में सूर्यदेव की मुस्कुराहट बनी हुई है। ऐसे में धूप में तेजी बनी हुई है। मंगलवार को दिन की शुरुआत भी कुछ इसी तरह हुई। धूप खिलने का असर देखा गया। लोग धूप का आनंद लेते दिखे।

सर्दी से बचाव के लिए पहन रहे जैकेट, फुल बाजू के स्वेटर को अब उन्होंने पहनना बंद कर दिया है। हालांकि शाम ढलने पर ठंडक का आभास बना रहा। रात से लेकर दिन निकलने तक ठंड का अहसास होता रहा।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम गर्मी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इस कारण बूंदाबांदी की संभावनी बनी हुई है। इसके बाद मौसम साफ होकर धूप निकलने का पूर्वानुमान है।

मध्यम श्रेणी में 122 रिकार्ड किया एक्यूआइ

प्रदूषण में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार को भी एक्यूआइ में 19 अंकों की गिरावट हुई। सीपीसीबी की रिपोर्ट में एक्यूआइ 122 रिकार्ड किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131