search

झारखंड-बिहार के लिए खुशखबरीः यशवंतपुर, तिरुपति और पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

cy520520 Yesterday 22:56 views 681
  

धनबाद से यशवंतपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची से चिंतित यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। धनबाद से यशवंतपुर (बेंगलुरु) की सीधी ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही धनबाद होकर रक्सौल से तिरुपति और गोंदिया से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

धनबाद से बेंगलुरु की ट्रेन फरवरी से अप्रैल तक चलेगी। रक्सौल-तिरुपति स्पेशल तीन-तीन फेरे व गोंदिया-पटना की ट्रेन एक-एक फेरा लगाएगी। यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। तिरुपति-रक्सौल और गोंदिया-पटना में बुधवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।  
07051 तिरुपति–रक्सौल स्पेशल


  • परिचालन तिथि: 21 व 28 फरवरी एवं 7 मार्च

  • प्रस्थान: तिरुपति से प्रत्येक शनिवार सुबह 8:15 बजे

  • मुख्य ठहराव:
      

         

    • बोकारो – रात 10:45 बजे (अगले दिन)
         

    • चंद्रपुरा – रात 11:28 बजे
         

    • धनबाद – देर रात 12:40 बजे
        


  • आगमन: रक्सौल – सोमवार दोपहर 1:30 बजे

07052 रक्सौल–तिरुपति स्पेशल


  • परिचालन तिथि: 24 फरवरी एवं 3 व 10 मार्च

  • प्रस्थान: रक्सौल से प्रत्येक मंगलवार

  • मुख्य ठहराव:
      

         

    • धनबाद – रात 9:25 बजे
         

    • चंद्रपुरा – रात 11:00 बजे
         

    • बोकारो – रात 11:25 बजे
        


  • आगमन: तिरुपति – गुरुवार शाम 6:30 बजे

06563 यशवंतपुर–धनबाद स्पेशल


  • परिचालन अवधि: 21 फरवरी से 25 अप्रैल तक

  • प्रस्थान: यशवंतपुर से प्रत्येक शनिवार सुबह 7:30 बजे

  • मुख्य ठहराव:
      

         

    • गोमो – सोमवार सुबह 9:35 बजे
        


  • आगमन: धनबाद – सोमवार दिन 10:15 बजे

06564 धनबाद–यशवंतपुर स्पेशल


  • परिचालन अवधि: 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक

  • प्रस्थान: धनबाद से प्रत्येक सोमवार रात 8:45 बजे

  • मुख्य ठहराव:
      

         

    • गोमो – रात 9:15 बजे
        


  • आगमन: यशवंतपुर – बुधवार रात 9:30 बजे

08861 गोंदिया–पटना स्पेशल


  • परिचालन तिथि: 2 मार्च

  • प्रस्थान: गोंदिया से दिन 11:00 बजे

  • मुख्य ठहराव:
      

         

    • बोकारो – सुबह 3:55 बजे (अगले दिन)
         

    • चंद्रपुरा – सुबह 4:33 बजे
         

    • कतरास – सुबह 5:05 बजे
         

    • धनबाद – सुबह 7:00 बजे
        


  • आगमन: पटना – दोपहर 3:00 बजे

08862 पटना–गोंदिया स्पेशल


  • परिचालन तिथि: 3 मार्च

  • प्रस्थान: पटना से शाम 5:15 बजे

  • मुख्य ठहराव:
      

         

    • धनबाद – देर रात 2:30 बजे
         

    • कतरास – तड़के 3:05 बजे
         

    • चंद्रपुरा – तड़के 3:48 बजे
         

    • बोकारो – सुबह 5:00 बजे
        


  • आगमन: गोंदिया – रात 11:00 बजे


-
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159229