search

BPSC News: बिहार में 1000 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का अंतिम मौका, डेट और टाइम जारी

Chikheang Yesterday 20:56 views 598
  

बिहार में 1000 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का अंतिम मौका



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से विद्यालय अध्यापक के लिए चयनित एक हजार से अधिक वैसे अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का एकबार फिर मौका दिया है, जो पहले विभिन्न कारणों से काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हुए थे।

इसमें खुला और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा में 18 माह का डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम करने वाले शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हैं।

काउंसलिंग अभ्यर्थियों को आवंटित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चयनित स्थल पर होगी। इस संबंध में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर की ओर से आदेश जारी किया गया।

आदेश के मुताबिक, टीआरई-एक पूरक के चार अभ्यर्थी, टीआरई-दो पूरक के 37 डाउटफुल अभ्यर्थी, मूल प्रमाण पत्र नहीं दिखाने वाले 11 अभ्यर्थी, किसी कारण से काउंसलिंग नहीं करा पाने वाले 15 अभ्यर्थी और सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हाने वाले 1045 अभ्यर्थियों को वेरिफिकेशन के लिए यह अंतिम अवसर होगा।

काउंसलिंग 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक होगी। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा का मूल प्रमाण पत्र, मूल आधार प्रमाण पत्र, सभी शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, सीटेट या बीटेट उत्तीर्णता प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट आकार के तीन फोटोग्राफ लाना है।

यह भी पढ़ें- BPSSC Jobs 2026: सब इंस्पेक्टर के 28 पदों के लिए आयोग ने मांगे आवेदन, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा और परिणाम की तिथियां घोषित, बिहार के लाखों अभ्यर्थियों को मिली राहत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163496