search

MP SET Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट, परीक्षा एक मार्च को होगी

deltin33 1 hour(s) ago views 216
  

MPPSC SET Admit Card 2026 Date: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड।  






एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड तिथि का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एमपी एसईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे जल्द ही ऑफशियल वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से (MPPSC SET Admit Card 2026) 20 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश आयोग की ओर से स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 01 मार्च, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा केवल एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक संचालित की जाएगी।
MP SET Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एमपी आयोग की ओर से स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 फरवरी को जारी होने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को \“MPPSC SET Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवस्य निकाल लें।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।  

यह भी पढ़ें: NIFT Answer Key 2026: एनआईएफटीईई प्रोविजल आंसर-की जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472570