search

अब कैसी है Salim Khan की तबीयत? सलमान खान के पिता की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया जरूरी अपडेट

cy520520 3 hour(s) ago views 981
  

फिल्म लेखक सलीम खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को अचानक से तबीयत बिगड़ने के कारण 90 वर्षीय सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुपरस्टार सलमान खान के पिता की खराब सेहत का मामला फिलहाल मनोरंजन जगत में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

इस बीच लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर की तरफ से सलीम साहब की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट दिया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि अब सलीम खान की हालत कैसी है। आइए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।  
अब कैसी है सलीम खान की तबीयत

17 फरवरी मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को लीलावती हॉस्पिटल लाया गया। उनकी खराब हालत को मद्देनजर रखते हुए आईसीयू में एडमिट किया गया। सुबह से उनकी फैमिली के तमाम सदस्य बारी-बारी से अस्पताल आ रहे हैं। अभिनेता सलमान खान सबसे पहले अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- 17 सदस्यों के परिवार के मुखिया हैं Salim Khan, सिनेमा के \“खानदान\“ में कौन-कौन शामिल?

  

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अब लीलावती हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने सलीम खान की सेहत पर ताजा जानकारी दी है और बताया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टर की विशेष निगरानी में रखा गया है। डॉ जलील पारीकर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनके फैमिली डॉक्टर सुबह उन्हें इमरजेंसी में लेकर आए थे। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया है कि आखिर किस वजह से सलीम साहब की तबीयत खराब हुई है।

  

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि परिवार की सहमति के बाद बुधवार सुबह 11 बजे सलीम खान की हेल्थ अपडेट का एक प्रेस बुलेटिन जारी किया जा सकता है। जब से सलीम साहब की खराब तबीयत की खबर सामने आई है, तब से तमाम फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। हालांकि, अभी सलमान के परिवार की तरफ से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  
टेंशन में सलीम का परिवार

सलमान खान, अरबाज खान और उनके परिवार के अन्य सदस्य सलीम खान को देखने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों के चेहरे पर मायूसी नजर आई, जिससे ये साफ जाहिर होता है कि सलीम साहब की खराब सेहत ने सभी की टेंशन को बढ़ा दिया है।  

यह भी पढ़ें- जब आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे Salim Khan, नहीं भर पाए थे बेटे Salman Khan की स्कूल फीस
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159143