search

पीएम के केरल दौरे के दौरान लगाए गए होर्डिंग्स को लेकर मामला दर्ज, नगर निगम ने लगाया जुर्माना

deltin33 2026-1-24 19:56:35 views 919
  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल दौरा।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा शासित तिरुअनंतपुरम नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के सिलसिले में शहर के फुटपाथों पर फ्लेक्स बोर्ड, होर्डिंग्स लगाने के मामले में पार्टी पर जुर्माना लगाया है और पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तिरुअनंतपुरम नगर निगम के सचिव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर छावनी पुलिस ने शुक्रवार देर रात भाजपा जिला अध्यक्ष करमना जयन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एफआइआर के अनुसार, केरल उच्च न्यायालय के कई आदेशों और संबंधित विभाग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए भाजपा जिला समिति ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान फुटपाथों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए, जिससे पालयाम जंक्शन से पुलिमूडु जंक्शन तक लोगों को असुविधा हुई।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से जारी किए गए आदेशों की अवज्ञा) और 285 (सार्वजनिक मार्गों में खतरा, बाधा और जोखिम पैदा करना) तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(बी) (जनता को बाधा, असुविधा और खतरा पैदा करना) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एफआइआर दर्ज होने के मद्देनजर अब जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।

इस बीच, तिरुअनंतपुरम नगर निगम ने भाजपा के जिला नेतृत्व पर 19.7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। नगर निगम सचिव कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेताओं को अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड हटाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद विस्तृत मूल्यांकन किया गया और जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया गया। केरल उच्च न्यायालय वर्तमान में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और फ्लेक्स बोर्ड से संबंधित एक मामले पर विचार कर रहा है और उसने स्थानीय निकायों को इन्हें लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131