LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 363
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। पड़ोसियों ने घर में पानी जाने के विवाद को लेकर 14 फरवरी को ननद-भाभी को पीट दिया और अभद्र व्यवहार कर छेड़खानी की। पीड़ित भाभी ने 15 फरवरी को थरियांव थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मीटिंग में व्यस्त होने की बात कहकर वापस लौटा दिया। जिससे आहत युवती ने मंगलवार को घर के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन ने कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया। जिस पर थरियांव पुलिस जांच बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। |
|