search

बिहार मैट्रिक परीक्षा शुरू: कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र पहुंचे केंद्र, मॉडल सेंटरों पर छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत

LHC0088 8 hour(s) ago views 391
  

मैट्रिक परीक्षा देने के लिए मॉडल केंद्र के बाहर खड़ी छात्राएं। फोटो जागरण



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आज मैट्रिक की परीक्षा हो रही है। इसके लिए छात्र अपने-अपने सेंटर्स में पहुंच रहे हैं। जहां सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। छात्राओं के लिए प्रत्येक जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां छात्राओं का फूल और चंदन से स्वागत किया गया।

  

आरबीबीएम कॉलेज में छात्राओं का चंदन लगाकर किया गया स्वागत। फोटो जागरण

परीक्षा समिति ने कहा कि विद्यार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आना वर्जित है। विद्यार्थी चप्पल पहनकर परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

  

मुजफ्फरपुर के आरबीबीएम कॉलेज में परीक्षार्थियों की भीड़। फोटो जागरण

बोर्ड ने ओएमआर शीट और उत्तरपुस्तिका जमा कराने का भी समय निर्धारित किया है, ताकि परीक्षा संचालन में पारदर्शिता बनी रहे। बिहार बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम, एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा संचालन में सख्ती से निर्देशों का पालन कराने को कहा है।

  

सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसकेजेआर उच्च विद्यालय केन्द्र पर परीक्षार्थीयों की जांच करते वीक्षक।फोटो जागरण

  

औरंगाबाद में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन अनुग्रह इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की लगी भीड़। फोटो जागरण
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161292