search

आनंद विहार से लौकहा बाजार और राजकोट तक; होली पर इन रूट्स के यात्रियों की हुई मौज, रेलवे ने दी बड़ी सौगात, देखें ल‍िस्‍ट

Chikheang 1 hour(s) ago views 105
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। होली पर यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सोमवार को जारी गई सूची में 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें बरेली से होकर गुजरेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस वाया गोरखपुर होली स्पेशल का संचालन आनंद विहार टर्मिनस से 27 फरवरी से छह मार्च तक और लौकहा बाजार से 28 फरवरी से सात मार्च तक आठ फेरों के लिए किया जाएगा।

04014 आनंद विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन रोजाना आनंद विहार टर्मिनस से 15:40 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16:22 बजे, मुरादाबाद से 19:00 बजे, बरेली से 20:42 बजे, दूसरे दिन लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए लौकहा बाजार 20:15 बजे पहुंचेगी।

04013 लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल लौकहा बाजार से 21:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बरेली से 22:22 बजे होते हुए तीसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस 03:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा चंडीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ होली स्पेशल का चंडीगढ़ से 26 फरवरी और पांच मार्च को और गोरखपुर से 27 फरवरी और छह मार्च को चलेगी।

04514 चंडीगढ़ से 23:35 बजे चलकर दूसरे दिन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए बरेली 06:55 बजे छूटकर लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए गोरखपुर 17:35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्री में 04513 शुक्रवार को गोरखपुर से 22:05 बजे प्रस्थान कर बरेली से 07:02 बजे छूटकर चंडीगढ़ 14:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

इसी तरह से 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को पांच फेरे के लिए लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलेगी। यह किच्छा, बहेड़ी, भोजपुरा होते हुए इज्जतनगर में 14:10 बजे, बरेली सिटी 14:30 बजे, बरेली जंक्शन 14:45 बजे, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

वापसी में दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को 05046 राजकोट से 22:30 बजे चलकर बरेली जंक्शन पर दूसरे दिन सुबह 2:50 बजे, बरेली सिटी 3:13 बजे, इज्जतनगर 3:33 बजे और लालकुआं 5:15 बजे पहुंचेगी।

पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को चार फेरों के लिए 05301 मऊ-अंबाला कैंट एक्सप्रेस मऊ से सुबह चार बजे चलेगी और देवरिया सदर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए बरेली जंक्शन पर दोपहर तीन बजे, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत होते हुए अंबाला कैंट दूसरे दिन 00:30 बजे पहुंचेगी।

छह से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 05302 अंबाला कैंट से रात 1.40 बजे चलेगी और बरेली जंक्शन पर सुबह 10:38 बजे और मऊ रात 11 बजे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें भी अलग-अलग दिन पर चलेंगी

वहीं उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार गुप्ता ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर ठहराव होगा। 05005 बढ़नी-अमृतसर होली स्पेशल बढ़नी से चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चार फेरों के लिए चलेगी।

ट्रेन बरेली जंक्शन पर 11:08 बजे पहुंचेगी, वहीं वापसी में 05006 पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और बरेली जंक्शन पर 22:51 बजे पहुंचेगी। गोमतीनगर-खातीपुरा ट्रेन गोमतीनगर से तीन से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और खातीपुरा से चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

05023 गोमतीनगर से चलकर बरेली 7:14 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05024 खातीपुरा से चलेगी और बरेली दूसरे दिन 5:45 बजे पहुंचेगी। दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 26 फरवरी और पांच मार्च को और सीतामढ़ी से 27 फरवरी और छह मार्च को चलेगी। 04010 दिल्ली से चलकर बरेली 4:13 बजे और सीतामढ़ी से चलकर दूसरे दिन बरेली 17:53 बजे पहुंचेगी।

नई दिल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस नई दिल्ली से 20, 27 फरवरी और छह मार्च को और गोरखपुर से शनिवार को 21, 28 फरवरी और पांच मार्च को चलेगी। 04022 नई दिल्ली से चलकर बरेली 19:20 बजे पहुंचेगी और वापसी में 04021 गोरखपुर से चलकर बरेली 17:48 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा 04203-04204 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ, 04213-04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट, 04227-04228 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी, 04604-04603 श्री माता वैष्णोदेवी धाम-कटड़ा-श्रीमाता वैष्णोदेवी धाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी का विश्वनाथ चारियाली पर होगा ठहराव

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव प्रायोगिक तौर पर असम के विश्वनाथ चारियाली स्टेशन पर भी ठहराव होगा। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से होकर गुजरती है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस विश्वनाथ चारियाली स्टेशन पर 21 फरवरी से 01:48 बजे ठहरेगी।

वहीं 20 जनवरी से 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव 20:28 बजे होगा। डिब्रूगढ़ से चलने वाली ट्रेन तीसरे दिन बरेली जंक्शन पर सुबह 9:10 बजे पहुंचती है, वहीं नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन बरेली जंक्शन पर दोपहर 3:22 बजे पहुंचती है।
प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनें और उनका समय
ट्रेन नंबररूट (कहाँ से कहाँ तक)बरेली आगमन/प्रस्थानसंचालन अवधि
04014/13आनंद विहार - लौकहा बाजार20:42 (आते समय) / 22:22 (जाते समय)27 फरवरी से 7 मार्च
04514/13चंडीगढ़ - गोरखपुर06:55 (गोरखपुर की ओर) / 07:02 (चंडीगढ़ की ओर)26 फरवरी से 6 मार्च
05045/46लालकुआं - राजकोट14:45 (रविवार) / 02:50 (सोमवार)1 मार्च से 30 मार्च
05301/02मऊ - अंबाला कैंट15:00 (गुरुवार) / 10:38 (शुक्रवार)5 मार्च से 27 मार्च
05005/06बढ़नी - अमृतसर11:08 (बुधवार) / 22:51 (गुरुवार)4 मार्च से 26 मार्च
05023/24गोमतीनगर - खातीपुरा07:14 (मंगलवार) / 05:45 (बुधवार)3 मार्च से 25 मार्च
04010/09दिल्ली - सीतामढ़ी04:13 (जाते समय) / 17:53 (आते समय)26 फरवरी से 6 मार्च
04022/21नई दिल्ली - गोरखपुर19:20 (जाते समय) / 17:48 (आते समय)20 फरवरी से 6 मार्च





यह भी पढ़ें- खुशखबरी! मुंबई जाना हुआ अब और भी सुरक्षित, ट्रेन में लगी \“एंटी-क्रैश\“ तकनीक; जानें नई खूबियां
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162981