राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य सरकार प्रदेश की शहरी सड़कों को बार-बार खोदना न पड़े और भवनों का काम अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक हो सके इसका अध्ययन कराने जा रही है। स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन ने इसके लिए एक समिति का गठन किया है। समिति अंतरराष्ट्रीय मानकों का विस्तृत अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह को देगी।
अध्ययन के लिए लोक निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता बीपी सिंह की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सीईओ के मुताबिक उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआइडीए) द्वारा बनाए गए एक्सप्रेसवे विश्व स्तरीय मानकों के मुताबिक हैं। शहरी क्षेत्रों में वर्तमान में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं का काम अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्तर पर नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- UP में जनगणना-2027 के लिए 27 जिलों के मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग कल से शुरू, 285 लोगों को मिलेगा प्रशिक्षण
यह समिति अपने अध्ययन में शहरी क्षेत्रों में सड़कों और भवनों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का अध्ययन करते हुए करते हुए विस्तृत रिपोर्ट देगी।अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक शहरी सड़कों और भवनों के निर्माण से विकसित यूपी के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। |