प्रतीकात्मक फोटो
जागरण संवाददाता, मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर हिंदू के घर में घुस गया। आरोपित ने घर में अकेली किशोरी को देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो उसे तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद छेड़छाड़ की वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पीड़ित पिता ने बताया कि आठ फरवरी को वह परिवार के साथ एक तेरहवीं में गया हुआ था। इस दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी मुसर्रत उनके घर आया। किशोरी ने नाम पूछा तो उसने अपना नाम विशाल बताया और जबरन घर में घुस गया। आरोपित ने किशोरी को अकेले देख छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसे तमंचा दिखाते हुए हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बना ली और किसी को बताने पर हत्या की धमकी देकर चला गया।शनिवार को आरोपित ने किशोरी की वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी।
हिंदू संगठन का विरोध, आरोपित गिरफ्तार
मामले की जानकारी होने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने साथियों संग थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नशे में युवक ने बुजुर्ग को पीटकर किया घायल
कंकरखेड़ा में एक युवक ने नशे की हालत में बुजुर्ग को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि कंकरखेड़ा थाने की आंबेडकर चौकी क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी भगवत सिंह घर के बाहर थे।
तभी पड़ोस में रहने वाला अंकित प्रजापति नशे की हालत में आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अंकित ने भगवत सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज हो गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। |
|