search

फिरोजाबाद में बदमाशों ने कांवड़ियों को घेरकर पीटा, साथ चल रही युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप

cy520520 2026-2-16 08:27:18 views 659
  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सोरों से गंगाजल ला रहे कांवड़ियों को पचोखरा क्षेत्र को गांव देवखेड़ा के पास कुछ लोगों ने घेर कर पीटा। साथ चल रहीं युवतियों के साथ छेड़छाड़ की।

रविवार दोपहर 12 बजे हुई इस घटना में एक कांवड़िया का सिर फट गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो गए।

गांव पचोखरा निवासी एक परिवार के लोग सोरों से कांवड़ लेकर आए थे। रविवार दोपहर परिवार की आधा दर्जन से अधिक युवतियों और महिलाओं के साथ कांवड़िया नगला महादेव स्थित कंडेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल चढ़ाने जा रहे थे।

आरोप है कि गांव देवखेड़ा के समीप पहले से खड़े सोनू जाटव, राजू जाटव ने युवतियों पर छींटाकशी करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कांवड़ियों की उनके साथ हाथापाई हो गई।

वह किसी तरह मंदिर पहुंचे। वहां से लौटते समय दोपहर डेढ़ बजे आरोपितों ने अपने अन्य साथियों को एकत्रित कर सभी को रास्ते में घेर लिया और युवतियों और युवकों के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट में एक कांवड़िया के सिर में काफी चोट आई। जानकारी पर थानाध्यक्ष अमित तोमर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। छेड़छाड़ के आराेप गलत हैं। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725