search

यूपी विधान सभा में आज से शुरू होगी बजट पर चर्चा, विपक्ष की आलोचना का सीएम योगी देंगे जवाब

Chikheang 1 hour(s) ago views 912
  



राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। विधानमंडल सत्र के तहत सोमवार से विधान सभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे। बजट चर्चा दो-तीन दिन चलने की संभावना है।

विपक्षी दलों के नेताओं के बाद अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट को लेकर विपक्ष की आलोचना का जवाब देंगे। सोमवार को प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा से जुड़े दो विधेयक भी विधान सभा से पारित कराएगी।

सरकार ने गुरुवार को विधान सभा में दो राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2026 पेश किया था।

शाहजहांपुर और भदोही में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए सरकार अध्यादेश पहले ही ला चुकी है। इसी से जुड़े ये प्रतिस्थानी विधेयक हैं जिन्हें सरकार सोमवार को विधान सभा में पारित कराएगी। वहीं, विधान परिषद में सोमवार को मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे।  

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के मिशन शक्ति से 18 लाख महिलाएं बनीं \“लखपति\“, स्वयं सहायता समूहों ने रचा नया इतिहास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162433