search

बिजनौर में युवक की गला रेतकर हत्या...कातिलों ने नहर में फेंका शव; इलाके में सनसनी

cy520520 2026-1-9 10:56:45 views 573
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण बिजनौर। युवक की गला रेतकर हत्या कर शव को किशनपुर बराल गांव के निकट पूर्वी यमुना नहर में फेंका दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच कर युवक के शव को कब्जे में लिया। उसकी न पहचान हुई और न ही पुलिस कातिलों का सुराग लगा पाई है।

पुलिस की चार टीमें घटना के राजफाश में जुटी हैं। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और इंटरनेट मीडिया पर युवक का फोटो प्रसारित किया गया है।

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेतों में जा रहे किसानों ने नहर में 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। रमाला थाना पुलिस ने जांच की। युवक का चेहरा चादर से लिपटा हुआ था।

थोड़ी दूरी पर ही नहर में बिस्तर मिला। पुलिस ने युवक के शव को नहर से बाहर निकाला। युवक टोपी और नीली जींस पहने हुए था। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेत रखा है। नहर के पुल पर खून के धब्बे और किसी वाहन के टायरों के निशान मिले।

एसपी सूरज कुमार राय, सीओ विजय कुमार तोमर तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। युवक के शव की पहचान न होने पर वीडियोग्राफी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी को भेजा। घटनास्थल से प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर कातिलों ने शव को नहर में फेंका है। पानी कम होने की वजह से युवक का शव बह नहीं पाया।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में खाली प्लाट में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पास ही मिलीं खून से सनी ईंटें; इलाके में सनसनी

शामली व मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क

बागपत के अलावा पड़ोसी जनपद शामली व मुजफ्फरनगर की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है कि कहीं उनके यहां से कोई युवक गायब तो नहीं है। इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित किया गया है। ग्राम प्रधान व अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से जानकारी की जा रही है।



युवक की गला रेतकर हत्या कर शव को नहर में डाला गया है। उसकी पहचान के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस की चार टीमें कार्य कर रही हैं। घटना का शीघ्र ही राजफाश किया जाएगा।


                                                                                               सूरज कुमार राय, एसपी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162715