search

CM नीतीश कुमार आज देंगे 10-10 हजार; 25 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी से जाएगी राशि

LHC0088 1 hour(s) ago views 731
  

मुख्‍यमंत्री मह‍िला रोजगार योजना से म‍िलेगी राश‍ि। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



राज्य ब्यूरो, पटना। Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna: सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख महिलाओं के खाते में सोमवार को 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।

लाभार्थी महिलाओं के खाते में सीधे राशि भेजने की तैयारी सुनिश्चित कर ली गई है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अतिरिक्त संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
25 सौ करोड़ की राशि होगी अंतरित

विदित हो कि अभी तक सरकार 1.56 करोड़ महिलाओं के खाते में योजना के तहत 10-10 हजार रुपये की राशि भेज चुकी है।

योजना का शुभारंभ 26 सितंबर को विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ की राशि अंतरित किए थे।

इसके उपरांत विभिन्न तिथियों में राशि अंतरण का क्रम बना हुआ है। योजना के प्रविधान के तहत अब छह महीने पूरे होने के उपरांत दो-दो लाख दिए जाने के लिए अगली किस्त की राशि देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसके लिए विस्तृत प्रक्रिया भी निर्धारित कर दी गई है। इसको लेकर जिले, प्रखंड, संकुल एवं ग्राम संगठन के स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160450