search

जेएनयू में प्रॉक्टर की कार का शीशा टूटा, कैंपस में सुरक्षा पर उठे सवाल; CCTV जांच के आदेश

LHC0088 2026-2-16 02:55:39 views 1078
  

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में चीफ प्रॉक्टर की कार का शीशा टूटा।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में चीफ प्रॉक्टर की कार का शीशा टूटने की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार कार दक्षिणपुरम शिक्षक आवास क्षेत्र में खड़ी थी, जहां उसका शीशा क्षतिग्रस्त पाया गया। घटना कैसे हुई, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने तैनात सुरक्षाकर्मियों से विस्तृत जानकारी मांगी है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारणों और संभावित जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

सूत्रों के अनुसार प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह महज दुर्घटना थी या किसी शरारती तत्व की करतूत।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से गुरु का सोना लेकर भागे चेले को महाराष्ट्र से पकड़ा, 440 ग्राम गोल्ड और नकदी बरामद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126