search

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने मनाया जश्न

cy520520 1 hour(s) ago views 578
  

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद हजरतगंज चौराहे पर खुशी मनाते लोग



जागरण संवाददाता, लखनऊ। कोलंबो में जैसे ही पाकिस्तान का अंतिम विकेट गिरा, लखनऊ में भारत की जीत का जश्न शुरू हो गया। लखनऊवासी हाथों में तिरंगा लेकर झूम उठे। उत्साहित क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे छुड़ाए और खुशी मनाई। वंदेमातरम और भारत माता की जयकारे लगाते बड़ी संख्या में युवा हजरतगंज पहुंचे।

सभी ने इस विजय को उत्सव के रूप में मनाया। विश्वकप में भारत की पाकिस्तान पर जीत ने लक्ष्मण नगरी को उत्साह के रंग में रंग दिया। जगह-जगह पटाखे फूटने लगे। लोग तिरंगे झंडे के साथ सड़कों पर उतर आए और नारों के साथ अपनी खुशी को व्यक्त किया।

  

भारत की इस शानदार विजय पर आतिशबाजी की गूंज ने उत्सव को और भव्य बना दिया। युवाओं ने बाइक रैलियां निकालीं। सैकड़ों लोग भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाते रहे। हजरतगंज में लोग थिरकते और मैच के रोमांचक पलों को दोहराते हुए झूमते रहे।

क्रिकेट प्रशंसक अखिलेश मिश्रा ने कहा, यह जीत हमारे गर्व का प्रतीक है। टीम इंडिया ने दिल जीत लिया और हमारा जश्न इसका सबूत है। विवेक ने कहा कि भारत की जीत ने होली-दीवाली एक साथ मनाने का अवसर दे दिया। 1090 चौराहे पर भी लोग जश्न मनाने पहुंचे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी देख लोग खुशी व्यक्त नहीं कर सके। यहां चौराहे की लाइटें बंद करा दी गई थीं। ऐसे में जो लोग आए, भारत माता के जयकारे लगाते निकल गए।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्तान से शानदार जीत पर CM योगी ने इंडियन टीम को दी बधाई, सभी खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109