search

अंबाला में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, मामला दर्ज

LHC0088 Yesterday 22:26 views 710
  

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, अंबाला। सदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरने से मोटरसाइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जोगीवाड़ा पुराना बकरा मंडी के गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह कपड़ा मार्केट में दुकान पर काम करता है। हरजीत सिंह उसके पिता हैं जो मनियारी की फेरी लगाने का काम करते थे। 15 फरवरी को सुबह शम्भु पंजाब में शिव मंदिर पर मेले में दुकान लगाने के लिए घर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चला था।

उसने कुछ समय बाद अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया तो अनजान व्यक्ति ने फोन उठाया और बतलाया कि जिसका यह फोन है उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा, जहां पर उसने देखा कि पिता लहूलुहान अवस्था में जीटी रोड पर थे।

इस बारे में अपने घर वालों को सूचित किया जो सभी मौके पर आ गए। पिता हरजीत सिंह की मौत किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा उसकी मोटरसाइकिल को साइड मारने से सड़क पर गिरने के कारण चोट लगने से हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160370