search

ओडिया संगीत की फेमस गायिका गीता पटनायक का हुआ निधन, प्रोग्राम के दौरान आया था बेन स्ट्रोक

cy520520 1 hour(s) ago views 962
  

गीता पटनायक। (फोटो- इंटरनेट)



एजेंसी, भुवनेश्वर। ओडिया संगीत की मशहूर आवाजों में से एक मानी जाने वाली दिग्गज गायिका गीता पटनायक का रविवार शाम को एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क में स्ट्रोक आने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी है।

73 वर्षीय गीता पटनायक गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बीमार पड़ गईं, जिसके बाद उन्हें शुरू में कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सा परीक्षणों से पुष्टि हुई कि उन्हें बेन स्ट्रोक हुआ था।

उनकी भाभी प्रदोष पटनायक ने बताया कि बाद में उन्हें कटक के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविवार शाम को उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार को कटक में उनके घर ले जाया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गीता पटनायक का करियर कई दशकों तक चला और उन्हें मशहूर ओडिया सिंगर अक्षय मोहंती के साथ उनके कोलेबोरेशन के लिए जाना जाता था।

उन्होंने कई पॉपुलर ओडिया गानों में अपनी आवाज दी, जिसमें फिल्म \“जाजाबर\“ का \“फुर किना उदिगला बानी\“ भी शामिल है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158080