search

Sirmaur News: राजगढ़ के हाबन में सिंचाई टैंक में गिरकर व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

deltin33 1 hour(s) ago views 342
  

राजगढ़ के हाबन में सिंचाई टैंक में गिरकर व्यक्ति की मौत। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के राजगढ़ उप मंडल की हाबन पंचायत में शनिवार रात को एक व्यक्ति खेत के किनारे बने सिंचाई के टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस तथा प्रशासन को हादसे की सूचना दी।

ग्रामीण हरीश कुमार ने रविवार को खेत में बने सिंचाई के टैंक में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पानी के टैंक से शव को निकला। शव की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी हाबन मडेची तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ में उसका पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। उधर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने सिंचाई टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471567